एम.पी. स्टेट जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता से 11 पदक लेकर लौटी छिंदवाड़ा टीम

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
एम.पी. स्टेट जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता से 11 पदक लेकर लौटी छिंदवाड़ा टीम
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा एथलेटिक्स संघ के खिलाड़ियों ने जबलपुर में आयोजित 62वीं म.प्र. स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए कुल 11 पदक अर्जित किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।

छिंदवाड़ा एथलेटिक्स संघ के सचिव एवं कोच राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में राजवीर ने हेप्टाथलॉन में स्वर्ण पदक, वीर सिंह राजपूत ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा माहेरा खान ने 100 मीटर हर्डल्स में स्वर्ण और हेप्टाथलॉन में रजत पदक प्राप्त किया।

वहीं जीवितेश भावरकर ने भाला फेंक में रजत पदक हासिल किया। हेमंत रघुवंशी ने चक्का फेंक, शैलकुमारी सरेयाम ने 400 मीटर हर्डल्स, वेदांत आसोलकर ने चक्का फेंक, अरूश लाजरस ने हेप्टाथलॉन, सौरभ सराठी ने 300 मीटर स्टीपलचेज तथा दिव्या अहिरवार ने हेप्टाथलॉन में कांस्य पदक प्राप्त किया।

टीम के साथ कोच के रूप में एथलेटिक्स संघ के सहसचिव सुमंत लकड़ा एवं पीयूष बनवारी मैनेजर के रूप में जबलपुर गए थे।

छिंदवाड़ा टीम की इस उल्लेखनीय सफलता पर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अभय दुग्गड़, उपाध्यक्ष नंदकिशोर पराड़कर, अनिल सिंघई, कोषाध्यक्ष अनिल सक्सेना, डॉ. सर्वोत्तम, संजय चाटे, दुबे लाल, अखिलेश खरे, श्रीनिवास राव सहित अन्य पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default