युवा संगम में 147 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
युवा संगम में 147 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह युवा संगम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में नोडल आईटीआई छिंदवाड़ा में युवा संगम का आयोजन किया गया।

युवा संगम में 9 कंपनियों एवं 217 प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता की। कंपनी प्रतिनिधियों एवं उनकी टीम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसके पश्चात 147 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 7 हजार से 17 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलने की संभावना है।

इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, संस्था प्राचार्य श्री शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री सी.बी. उइके, प्लेसमेंट अधिकारी श्री शिवकुमार सनोडिया, श्री आलोक कुमार चौधरी सहित संस्था का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default