सांसद बंटी विवेक साहू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर बहनों से बंधवाएंगे राखी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सांसद बंटी विवेक साहू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर बहनों से बंधवाएंगे राखी


छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षा बंधन के पावन अवसर पर छिंदवाड़ा शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे बहनों से राखी बंधवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

सांसद श्री साहू 27 अगस्त को शहर के वार्ड क्रमांक 1 एवं 48 तथा वार्ड क्रमांक 38 में आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वार्ड क्रमांक 1 एवं 48 का कार्यक्रम रेलवे क्रॉसिंग के पास शिव शंभू मंदिर, परतला में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात वे वार्ड क्रमांक 38 स्थित चंद्रप्रभा लॉन में दोपहर 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रक्षा बंधन के अवसर पर 28 अगस्त को सांसद श्री साहू वार्ड क्रमांक 16 स्थित कुसमेली टेकड़ी के पास दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बहनों से राखी बंधवाएंगे।

वहीं 29 अगस्त को सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा स्थित सांसद कार्यालय में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे बहनों से राखी बंधवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default