जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 162 आवेदकों की समस्याएं

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 162 आवेदकों की समस्याएं

छिंदवाड़ा, 18 अगस्त 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने 162 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई में भूमि सीमांकन, नक्शा दुरुस्ती, अतिक्रमण हटाने, नाला गहरीकरण, अनुकंपा नियुक्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, बिजली-पानी की समस्या सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। आवेदकों के बैठने की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।

कलेक्टर श्री नारायन ने विभिन्न आवेदनों पर तत्काल प्रकरण दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुछ मामलों को समय-सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए भी चिन्हित किया।

जनसुनवाई में ग्राम पलटवाड़ा के ग्रामीणों ने पलटवाड़ा-शिवपुरी-छिंदवाड़ा मार्ग तक जाने वाले परंपरागत रास्ते से अतिक्रमण हटाकर रास्ता चालू रखने, ग्राम डोब निवासी श्री भादू ने भूमि का पट्टा दिलाने, जुन्नारदेव की श्रीमती पुष्पा बेलिया ने भूमि का सीमांकन कर कब्जा दिलाने तथा हर्रई के ग्राम मेंहदा निवासी श्री सुरेश उइके एवं अन्य किसानों ने आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को हटाने की अनुमति और फसल क्षति का मुआवजा दिलाने संबंधी आवेदन दिए।

इसी तरह ग्राम बेलगांव निवासी श्री शिवकुमार मर्सकोले ने उपचार के लिए आर्थिक सहायता, वार्ड क्रमांक 19 निवासी श्री रामभरोस साहू ने वृद्धावस्था पेंशन तथा छिंदवाड़ा नगर के वीर सावरकर वार्ड, गिट्टी खदान क्षेत्र के रहवासियों ने सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया।

जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, एडीएम श्री धीरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं अन्य खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े और प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई की।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default