पीजी कॉलेज में छात्र से मारपीट के आरोप के विरोध में ABVP ने सौंपा ज्ञापन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
पीजी कॉलेज में छात्र से मारपीट के आरोप के विरोध में ABVP ने सौंपा ज्ञापन


छिंदवाड़ा, 18 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में छात्र से कथित मारपीट के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विरोध जताते हुए महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ABVP का आरोप है कि NSUI के कार्यकर्ता छात्र संपर्क के दौरान महाविद्यालय पहुंचे थे। सुरक्षा कर्मियों से कहासुनी के बाद प्राचार्य एवं महाविद्यालय स्टाफ ने उन्हें परिसर से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ता कक्षा में पहुंचकर विद्यार्थियों से NSUI की सदस्यता लेने के लिए कहने लगे। इसका विरोध करने पर एक सामान्य छात्र के साथ कथित रूप से मारपीट और गाली-गलौज की गई।

विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया कि छात्र पर संगठन से जुड़ने का दबाव बनाया गया था और मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। ABVP ने घटनाक्रम में एक महिला कार्यकर्ता द्वारा छात्र से कथित धक्का-मुक्की एवं धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया।

ABVP कार्यकर्ताओं ने मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बाद में थाने में दोनों पक्षों की मौजूदगी में संबंधित महिला द्वारा अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय प्रशासन से परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की। ABVP ने कहा कि महाविद्यालय अध्ययन एवं विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का स्थान है। छात्र हितों से जुड़े मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर परिषद लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आगे भी विरोध दर्ज कराएगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छिंदवाड़ा
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default