भारत मिशन (शहरी) 2.0 अंतर्गत जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यशाला का आयोजनस्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जिला छिंदवाड़ा में "स्वच्छतम पोर्टल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन" विषय पर जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
 

सच की आँखे छिंदवाड़ा जिले में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन तथा स्वच्छता संबंधी विभिन्न मानकों की समयबद्ध समीक्षा एवं प्रगति सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायण जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार इस जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्री विक्रम अहके जी की अध्यक्षता एवं नगर निगम आयुक्त एवं जिला परियोजना अधिकारी (DUDA) श्री चंद्र प्रकाश राय जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यशाला में जिले के समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO), इंजीनियर, स्वच्छता प्रभारी, ऑपरेटर एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला का संचालन संभागीय पीआईयू श्री पुष्पेंद्र शर्मा जी एवं नगर निगम पीआईयू श्री आदित्य वर्मा द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान स्वच्छतम पोर्टल पर जानकारी के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संधारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन, 4-वे स्रोत पृथक्करण, जनजागरूकता गतिविधियों तथा मिशन के विभिन्न घटकों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पोर्टल संचालन एवं आवश्यक रिपोर्टिंग प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यशाला में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन, स्वच्छ सर्वेक्षण 2026, गार्बेज फ्री सिटी (GFC) स्टार रेटिंग, ODF, ODF+, ODF++ एवं Water+ प्रोटोकॉल, Visible Cleanliness तथा नगरीय निकायों में स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों के साथ एक ओपन सेशन आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यशाला के दौरान सभी नगरीय निकायों को स्वच्छतम पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक जानकारी दर्ज करने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सभी निकायों से स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर सतत कार्य करते हुए जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default