छिंदवाड़ा के जे.जे. जीन्स संचालक श्री वरुण बरजात्या ने किया जिले का प्रतिनिधित्व
छिंदवाड़ा, 17 अगस्त 2026। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 6 से 8 अगस्त 2026 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित गारटेक्स इंडिया-2026 प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश की चार एमएसएमई इकाइयों ने सहभागिता कर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश से कार्तिक इंडस्ट्रीज भोपाल के संचालक श्री हरिश मौर्य, जे.जे. जीन्स छिंदवाड़ा के संचालक श्री वरुण बरजात्या, रिसर्च इंडिया जबलपुर के संचालक श्री अनुराग जैन तथा खानक हैंडीक्राफ्ट्स भोपाल की संचालक श्रीमती हिना अरशद ने सहभागिता की।
गारटेक्स इंडिया वस्त्र, परिधान, फैब्रिक, गारमेंट्स, एसेसरीज एवं संबंधित उद्योगों से जुड़े देश-विदेश के प्रमुख व्यवसायिक संस्थानों को एक मंच पर लाने वाला महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है। प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश की सहभागी इकाइयों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया तथा देश-विदेश के संभावित खरीदारों, व्यवसायिक प्रतिनिधियों और उद्योग जगत के विभिन्न हितधारकों के साथ बी2बी व्यापारिक संपर्क स्थापित किए।
एमएसएमई विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा सहभागी इकाइयों के लिए स्टॉल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं। इस सहभागिता से उद्यमियों को नए बाजारों तक पहुंच बनाने, व्यापारिक संपर्क बढ़ाने और कारोबार विस्तार के नए अवसर प्राप्त हुए।
