छिंदवाड़ा, 17 अगस्त 2026। जिले में आगामी मिलाद-उन-नवी, भुजलिया, जन्माष्टमी एवं गणेश उत्सव पर्व को शांतिपूर्ण एवं सद्भावनापूर्वक मनाने की तैयारियों को लेकर 20 अगस्त 2026, गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
जिला प्रशासन के अनुसार बैठक दोपहर 3 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। बैठक में 26 अगस्त को मिलाद-उन-नवी, 29 अगस्त को भुजलिया, 4 सितंबर को जन्माष्टमी तथा 14 सितंबर से प्रारंभ होने वाले गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने शांति समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होकर पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने में सहयोग करने का अनुरोध किया है।
