मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होगा आयोजन
भोपाल/छिंदवाड़ा। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA) द्वारा “Contribution of Centrally Funded Institutions for Samriddha Madhya Pradesh@2047” विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का आयोजन 24 अगस्त 2026 को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। कॉन्क्लेव की थीम “One Institute–One Promise” रखी गई है।
कॉन्क्लेव का शुभारंभ रविवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ‘समृद्ध मध्यप्रदेश@2047’ विषय पर मुख्य वक्तव्य देंगे।
सुशासन संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित विशेष संबोधन देंगे, जबकि मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. संतोष कुमार विश्वकर्मा कॉन्क्लेव की पृष्ठभूमि एवं संदर्भ प्रस्तुत करेंगे।
कॉन्क्लेव के दूसरे सत्र में “Inclusive Economic Growth and Social Empowerment for Samriddha Madhya Pradesh@2047” विषय पर व्यापक चर्चा एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विमर्श किया जाएगा। इस सत्र में विभिन्न केंद्रीय वित्तपोषित संस्थानों के प्रतिनिधि तथा शासन के अधिकारी भाग लेकर मध्यप्रदेश के समावेशी आर्थिक विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अपनी भूमिका एवं सुझाव प्रस्तुत करेंगे।
