उज्जैन के विभिन्न वार्डों में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं अग्रिम शुभकामनाएं

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
उज्जैन के विभिन्न वार्डों में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं अग्रिम शुभकामनाएं
भोपाल/छिंदवाड़ा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उज्जैन शहर के विभिन्न वार्डों में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंवासा में आयोजित रक्षाबंधन पर्व कार्यक्रम से जुड़े और प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस बार लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र बहनों को 1500 रुपये की नियमित सहायता राशि के साथ 250 रुपये अतिरिक्त रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए प्रदान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा प्रदेशवासी आने वाले सभी त्योहारों को हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।

उज्जैन के विभिन्न वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default