मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: हर्रई में 27 अगस्त को होगा जन-समस्या निवारण शिविर

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: हर्रई में 27 अगस्त को होगा जन-समस्या निवारण शिविर

छिंदवाड़ा/19 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण विकासखंड हर्रई में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाला जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम एक दिन पूर्व 27 अगस्त 2026, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के लिए पूर्व में निर्धारित स्थल एवं नोडल अधिकारी यथावत रहेंगे। शिविर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करने के साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default