संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर जिला स्तरीय समारोह आज, 20 अगस्त से निकलेगी कलश/रथ यात्रा20 अगस्त से 9 सितंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगी कलश/रथ यात्रा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर जिला स्तरीय समारोह आज, 20 अगस्त से निकलेगी कलश/रथ यात्रा 20 अगस्त से 9 सितंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगी कलश/रथ यात्रा

छिंदवाड़ा/19 अगस्त 2026। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार, 18 अगस्त को भोपाल के रवींद्र भवन में समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। शासन के निर्देशानुसार अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ 20 अगस्त 2026 को छिंदवाड़ा में किया जाएगा।

जिले में समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का जिला स्तरीय समारोह गुरुवार को प्रातः 11 बजे से राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में आयोजित होगा। इसी अवसर पर जिले में कलश/रथ यात्रा का शुभारंभ भी किया जाएगा। इसके बाद जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा निकाली जाएगी।

गर्ल्स कॉलेज से अंबेडकर चौराहे तक निकलेगी यात्रा

छिंदवाड़ा शहर में 20 अगस्त को कलश/रथ यात्रा गर्ल्स कॉलेज से प्रारंभ होगी। यात्रा मानसरोवर, पुराना बैल बाजार, भाजपा कार्यालय, लालबाग, रामबाग, नरसिंहपुर नाका, श्याम टॉकीज, छोटा तालाब, पुराना पावर हाउस, छोटी बाजार, मेन रोड, फव्वारा चौक, दशहरा मैदान, ईएलसी चौक, परशुराम वाटिका, नगर निगम एवं कलेक्टोरेट होते हुए अंबेडकर चौराहे पहुंचेगी।

20 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगी कलश/रथ यात्रा

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले में 20 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक विभिन्न तिथियों में प्रातः 10 बजे से कलश/रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा जिले के विभिन्न विकासखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अगस्त को छिंदवाड़ा मुख्यालय, 21 अगस्त को छिंदवाड़ा-मोहखेड़, 22 अगस्त को मोहखेड़, 23 अगस्त को मोहखेड़-परासिया, 24 अगस्त को परासिया-जुन्नारदेव, 25 अगस्त को परासिया, 26 अगस्त को परासिया-तामिया, 31 अगस्त को हर्रई, 1 सितंबर को अमरवाड़ा, 2 सितंबर को अमरवाड़ा-चौरई, 3 सितंबर को चौरई, 4 सितंबर को बिछुआ, 5 सितंबर को मोहखेड़-चौरई तथा 6 से 9 सितंबर तक छिंदवाड़ा क्षेत्र में यात्रा आयोजित की जाएगी।

जिले के अनेक क्षेत्रों से होकर गुजरेगी यात्रा

कलश/रथ यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न विकासखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यात्रा लिंगा, उमरानाला, सिमरिया, मोहखेड़, सारोठ, महलपुर, पालाखेड़, सांवरी, मुजावर, मोरडोंगरी, उमरेठ, अंबाड़ा, जुन्नारदेव, दातला, दमुआ, इकलहरा, बड़कुही, परासिया, न्यूटन, तामिया, बटकाखापा, हर्रई, सुरलाखापा, अमरवाड़ा, तेंदनी, सिंगोड़ी, चौरई, चांद, बिछुआ, राजना, उभेगांव, बीसापुर, सलैया, पिंडरई, सोनाखार, पांजरा, पिपरिया, बनगांव, सारना, गुरैया, भैसा, कुंडाली, मानियाखापा, खिरकामोहल्ला सहित अनेक क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

अभियान के माध्यम से संत शिरोमणि रविदास जी के समरसता, समानता और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default