अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 30 अगस्त तक

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 30 अगस्त तक

छिंदवाड़ा, 17 अगस्त। अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के आवेदन के लिए पोर्टल 15 से 30 अगस्त 2026 तक खोला गया है।

शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन एमपी टास पोर्टल एवं एनआईसी 2.0 पोर्टल के माध्यम से किए जा सकेंगे। नर्सिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत ऐसे पात्र विद्यार्थी, जो अब तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के संस्था प्रमुखों को पात्र विद्यार्थियों से अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करवाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 30 अगस्त से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि कोई पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के लाभ से वंचित न रहे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default