ग्राम बिजोरी गुमाई में हरियाली तीज महोत्सव आयोजित, नवांकुर सखियों को बांटे पौधे

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
ग्राम बिजोरी गुमाई में हरियाली तीज महोत्सव आयोजित, नवांकुर सखियों को बांटे पौधे
छिंदवाड़ा, 17 अगस्त। विकासखंड परासिया के ग्राम बिजोरी गुमाई के सेक्टर क्रमांक-1 में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक संजीव भांवरकर के निर्देशन तथा परामर्शदाता मनीष कैथवास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान मंदिर में पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर परामर्शदाता मनीष कैथवास ने हरियाली तीज एवं हर घर तिरंगा अभियान की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के अंकेश बाघ ने सर्पदंश से बचाव के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने सर्पदंश की स्थिति में बिना देरी किए अस्पताल पहुंचकर उपचार एवं एंटी-वेनम लगवाने की सलाह दी। उमरेठ मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद कुमरे ने जन अभियान परिषद की गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

इस दौरान कलश यात्रा निकाली गई। अतिथियों एवं ग्रामीणों ने पौधों की पूजा कर मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। नवांकुर सखियों को करीब 40 फलदार एवं छायादार पौधे वितरित किए गए। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्था, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default