“उल्लास-एक अभिनव पहल” के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
“उल्लास-एक अभिनव पहल” के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

छिंदवाड़ा, 17 अगस्त। म.प्र. उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक रूसिया के आदेशानुसार न्यायालयीन कर्मचारियों के स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण एवं कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित “उल्लास-एक अभिनव पहल” के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय गुलमोहर लॉन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट सहकारी साख समिति मर्यादित, न्यायिक कर्मचारी संघ छिंदवाड़ा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

इस दौरान न्यायिक कर्मचारियों एवं उनके बच्चों ने गीत, नृत्य, नाटक और वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री हुद्दार ने कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों एवं उनके बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनका उत्साहवर्धन करते हैं। उन्होंने सभी से इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कैरम, शतरंज, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता, मेधावी विद्यार्थियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न तहसील न्यायालयों के न्यायाधीश एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default