छिन्दवाड़ा/ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशों के परिपालन में आगामी 12 सितंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत जिला मुख्यालय स्थित जिला न्यायालय छिंदवाड़ा के साथ ही तहसील स्तर पर सिविल न्यायालय अमरवाड़ा, जुन्नारदेव, परासिया, चौरई, सौंसर, पांढुर्णा, हर्रई एवं तामिया में आयोजित होगी।
नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण को सुनिश्चित करने तथा आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से जिले के समस्त न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री सुशांत हुद्दार द्वारा विशेष न्यायाधीश, एससी/एसटी एक्ट, जिला छिंदवाड़ा श्री सुधीर मिश्रा को आगामी आदेश तक नेशनल लोक अदालत का वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
