जिले में अब तक 597.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जिले में अब तक 597.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज

छिंदवाड़ा/19 अगस्त 2026। जिले में चालू मानसून सीजन के दौरान अब तक 597.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 702.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

19 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 0.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार इस अवधि में तामिया तहसील में 4 मिमी, जुन्नारदेव में 0.8 मिमी तथा उमरेठ में 1.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

विभिन्न तहसीलों में अब तक हुई वर्षा

1 जून 2026 से अब तक तहसीलवार दर्ज औसत वर्षा इस प्रकार है—

- छिंदवाड़ा – 362.6 मिमी
- मोहखेड़ – 450 मिमी
- तामिया – 685.2 मिमी
- अमरवाड़ा – 599.4 मिमी
- चौरई – 675.8 मिमी
- हर्रई – 779.2 मिमी
- बिछुआ – 483.3 मिमी
- परासिया – 449.6 मिमी
- जुन्नारदेव – 611.2 मिमी
- चांद – 645.9 मिमी
- उमरेठ – 686.6 मिमी

आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक हर्रई तहसील में सर्वाधिक 779.2 मिमी, जबकि छिंदवाड़ा तहसील में सबसे कम 362.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default