छिंदवाड़ा। जिले में मानसून की वर्षा का क्रम जारी है। जिले में एक जून से अब तक 633.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 778.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1059 मि.मी. है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान जिले में 13.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में सबसे अधिक 74.2 मि.मी. वर्षा हर्रई तहसील में दर्ज की गई।
गत 24 घंटों के दौरान तहसीलवार वर्षा में छिंदवाड़ा में 4.8 मि.मी., मोहखेड़ में 0.4 मि.मी., तामिया में 22 मि.मी., अमरवाड़ा में 8.4 मि.मी., चौरई में 1.2 मि.मी., हर्रई में 74.2 मि.मी., परासिया में 10.3 मि.मी., जुन्नारदेव में 3.8 मि.मी. तथा उमरेठ में 26.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।
वहीं, एक जून से अब तक तहसील छिंदवाड़ा में 379.4 मि.मी., मोहखेड़ में 473.1 मि.मी., तामिया में 753.2 मि.मी., अमरवाड़ा में 620 मि.मी., चौरई में 688.2 मि.मी., हर्रई में 865.4 मि.मी., बिछुआ में 523.7 मि.मी., परासिया में 466.4 मि.मी., जुन्नारदेव में 629.6 मि.मी., चांद में 696.3 मि.मी. तथा उमरेठ में 739.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
