पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में नवप्रवेशी एवं पूर्व छात्रों का सम्मेलन आयोजित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में नवप्रवेशी एवं पूर्व छात्रों का सम्मेलन आयोजित
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में नवप्रवेशी एवं पूर्व छात्रों का सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड छिंदवाड़ा श्री एम.पी. तिवारी तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, श्री श्यामलराव, श्रीमती लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह ठाकुर एवं श्री आशीष साहू की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने विद्यार्थियों को बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी विकासखंडों के सेक्टरों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम तक पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं परिषद द्वारा सौंपे गए दायित्वों के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि श्री एम.पी. तिवारी ने एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के व्यापक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक कार्य के साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए युवाओं और छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और ‘माय सेफ वर्ल्ड’ की अवधारणा को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को अतिथियों के हस्ते पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान श्रीमती लता नागले ने मधुर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद तिवारी ने किया तथा अंत में श्रीमती तृप्ति सिंह ठाकुर ने आभार प्रदर्शन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default