छिंदवाड़ा। जिले में मानसून के दौरान अब तक कुल 653.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। वहीं, पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 811 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 157.2 मिमी कम वर्षा दर्ज हुई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 28 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में जिले में 10.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।
जुन्नारदेव में सबसे अधिक बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान तहसीलवार वर्षा में जुन्नारदेव में सर्वाधिक 37.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद उमरेठ में 28.4 मिमी, तामिया में 25 मिमी, परासिया में 12 मिमी, मोहखेड़ में 10.5 मिमी, छिंदवाड़ा में 2.8 मिमी तथा हर्रई में 1 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
तामिया में 794.2 मिमी, हर्रई में 919.4 मिमी वर्षा
जिले में 1 जून 2026 से 28 अगस्त तक तहसीलवार दर्ज वर्षा के अनुसार छिंदवाड़ा में 383.2 मिमी, मोहखेड़ में 490 मिमी, तामिया में 794.2 मिमी, अमरवाड़ा में 630.4 मिमी, चौरई में 688.2 मिमी, हर्रई में 919.4 मिमी, बिछुआ में 527.1 मिमी, परासिया में 479.5 मिमी, जुन्नारदेव में 679.6 मिमी, चांद में 696.3 मिमी तथा उमरेठ में 772.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार हर्रई में अब तक सबसे अधिक 919.4 मिमी, जबकि छिंदवाड़ा तहसील में सबसे कम 383.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
