सराहनीय सेवा के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सराहनीय सेवा के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित
छिंदवाड़ा, 18 अगस्त 2026। राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 2001 बैच के अधिकारी एवं वर्तमान में छिंदवाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ श्री आशीष खरे को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 15 अगस्त 2026 को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों प्रदान किया गया।

श्री खरे ने राज्य पुलिस सेवा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वे डीएसपी रतलाम, 17वीं बटालियन भिंड, 10वीं बटालियन सागर, सीएसपी सागर, सीएसपी गुना, सीएसपी भोपाल, एआईजी एसटीएफ, एआईजी ईओडब्ल्यू, 18वीं बटालियन शिवपुरी तथा एआईजी सीआईडी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किए जाने की घोषणा 14 अगस्त 2025 को की गई थी। उस समय श्री खरे पुलिस मुख्यालय भोपाल के अपराध अनुसंधान विभाग में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

राष्ट्रपति पदक से अलंकृत अधिकारियों को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल द्वारा अपने निवास पर आमंत्रित कर भी सम्मानित किया गया। श्री खरे की इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लगभग 25 वर्षों की शासकीय सेवा के दौरान श्री खरे को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा करीब 150 प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्राप्त हो चुके हैं। कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें कर्मवीर योद्धा पदक तथा केंद्रीय गृह मंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default