गुलाबरा मंडल शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन मजबूती व आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
गुलाबरा मंडल शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन मजबूती व आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी गुलाबरा मंडल के शक्ति केंद्र की बैठक 23 अगस्त 2026 को वार्ड क्रमांक 47 के बूथ क्रमांक 59 में वरिष्ठ नेता मुकेश सराठे के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की मुख्य अतिथि नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया रहीं।

बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती लीला बजोलिया ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने वार्ड के प्रत्येक बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और बैठकों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने पर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर नगर महामंत्री आशुतोष बडीबा, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा गोस्वामी, वार्ड संयोजक राज गोहर, बूथ अध्यक्ष चन्द्रकुमार बटके, राजा डेहरिया, नीलू क्षेत्रिय, गंगा विश्वकर्मा, हेमलता निकोसे, प्रमिला शर्मा, रमाशंकर गुप्ता, सतीश सरनकर, सूरज वर्मा, चिन्टू साहू, पूनम गाड़ेवाल, राहुल नागले, राजकुमार निकोसे, अखलेश मिश्रा, डी.पी. सराठे, अमित सराठे, बिट्टू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default