दिवंगत जनों के परिजनों से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, अर्पित की श्रद्धांजलिजुन्नारदेव में लोगों के दुख में शामिल हुए सांसद

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
दिवंगत जनों के परिजनों से मिले सांसद बंटी विवेक साहू, अर्पित की श्रद्धांजलि

जुन्नारदेव में लोगों के दुख में शामिल हुए सांसद
छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने शुक्रवार को जुन्नारदेव क्षेत्र का दौरा कर विगत दिनों दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं।
सांसद बंटी विवेक साहू भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ पारिवारिक एवं आत्मीय संबंधों के लिए जाने जाते हैं। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी वे लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के लिए समय निकालते हैं।

सांसद बंटी विवेक साहू जुन्नारदेव के वार्ड क्रमांक 3 में मयंक साहू के निवास पहुंचे और उनकी स्वर्गीय माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवारजनों से मुलाकात की। इसके बाद सचिन मालवी के निवास पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिता के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को ढांढस बंधाया।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 10 में मनोनीत पार्षद राहुल अमूले के निवास पहुंचकर उनकी स्वर्गीय माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं न्यूटन चिखली में अश्वनी यदुवंशी के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद शर्मा, रोहित पोफली, रिजवान कुरैशी, विशवेन्द्र बैस, बल्लू नागी, भाजपा मंडल महामंत्री सपना पाल, सभापति अपील समिति सदस्य एवं पार्षद संजय जैन, सेवानिवृत्त पूर्व प्राचार्य अवधूत काले सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं परिवारजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default