छिन्दवाड़ा। श्री संतोषी माता ट्रस्ट नगर देवी सिद्धपीठ चारफाटक के तत्वावधान में भुजलिया उत्सव समिति द्वारा भुजलिया उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर श्री संतोषी माता दरबार चारफाटक से विशाल चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि भुजलिया उत्सव हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-जोल, भाईचारे और आपसी एकता को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में आपसी सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने संतोषी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर दौलत सिंह ने की। इस अवसर पर अजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, भुजलिया उत्सव समिति अध्यक्ष जित्तु बैस, अश्वनी रघुवंशी, विनोद यदुवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, रोहित पोफली, जगेन्द्र अल्डक, चंद्रकुमार ‘चंदू’ जैन, राजू नरोटे, विश्वेन्द्र बैस, प्रतीक दामोदर, आलोक साहू, नीरज भारद्वाज, पप्पू ठाकुर, श्रीमती संगीता सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
