पदोन्नति की खुशियां: नगर निगम कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, ब्रजेश पांडे बने सहायक यंत्री

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
पदोन्नति की खुशियां: नगर निगम कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, ब्रजेश पांडे बने सहायक यंत्री

छिंदवाड़ा। नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा कार्यालय में शुक्रवार को कर्मचारियों के लिए खुशी और उत्साह का माहौल रहा। निगम प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी सेवाओं, अनुभव और कार्यक्षमता के आधार पर पदोन्नति प्रदान की गई। महापौर श्री विक्रम अहके ने पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति आदेश पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

ब्रजेश पांडे को सहायक यंत्री (सिविल) का दायित्व

पदोन्नति प्रक्रिया के तहत नगर निगम के हेडक्वार्टर प्रभारी सहायक यंत्री श्री ब्रजेश पांडे को उनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए सहायक यंत्री (सिविल) के पद पर पदोन्नत किया गया। महापौर श्री विक्रम अहके ने उन्हें बधाई देते हुए नई तकनीकी एवं प्रशासनिक जिम्मेदारियों के सफलतापूर्वक निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के आदेशानुसार स्वास्थ्य शाखा के कर्मचारियों को भी पदोन्नति प्रदान की गई। इनमें श्री हरीश गोदरे, श्री शवेंद्र बहोत, श्री अनिल लोट, श्री शैलेश मेहरौलिया एवं श्री जितेंद्र गोदरे को उप स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।

महापौर श्री विक्रम अहके ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति कर्मचारियों के निरंतर परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नई जिम्मेदारियों के साथ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए नगर निगम एवं छिंदवाड़ा शहर के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

पदोन्नति मिलने से कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। कर्मचारियों ने भी नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री मनोज सक्सेना, स्थापना शाखा से श्री राजेंद्र सोनी, श्री संतोष सोलंकी, श्री महावीर पटेल सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default