सत्येंद्र भूषण सिंह का छिंदवाड़ा में आत्मीय स्वागत, संगठन की मजबूती और विकास के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सत्येंद्र भूषण सिंह का छिंदवाड़ा में आत्मीय स्वागत, संगठन की मजबूती और विकास के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व संगठन मंत्री श्री सत्येंद्र भूषण सिंह के शुक्रवार को छिंदवाड़ा आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह से सौहार्दपूर्ण भेंट की। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं, जनहित से जुड़े विषयों तथा छिंदवाड़ा क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

स्वागत एवं चर्चा के पश्चात मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने निर्माणाधीन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों से निर्माण एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री विजय पांडे, श्री कमलेश उइके, जिला उपाध्यक्ष श्री अजय सक्सेना, श्री भारत घई, श्री अनुज शंकरलाल पाटकर, श्री धर्मेंद्र मिगलानी, श्री दिन्शु यादव, श्री अभिलाष गोहर, श्री संजीव रंगू यादव, श्री अलकेश साव, श्री राकेश माइकल पहाड़े, श्री संजय अग्रवाल, श्री कुबेर सूर्यवंशी, श्री मनीष निर्मलकर, श्री विजय नामदेव, श्री लवकेश यादव, श्री अनीष पटेल, श्री प्रशांत भावरकर, श्री शैलेंद्र यादव, श्री अभिषेक परतेती, श्री नितिन गुहिया, श्री अंकित जैन, श्री परमाल रघुवंशी, श्री आशीष बरहैया, श्रीमती कांता ठाकुर, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती अमिता बरैहया, श्रीमती रीना देशमुख, श्रीमती निन्ना शुक्ला सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default