जुन्नारदेव। सावन माह के पावन अवसर पर अग्रवाल महिला महासभा जुन्नारदेव द्वारा हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर के वार्ड क्रमांक 7-8 स्थित श्री श्री काली मंदिर परिसर में किया गया।
महोत्सव के दौरान समाज की महिलाओं ने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद सावन के झूलों का आनंद लिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए सुहाग की निशानी भी भेंट की।
कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष विद्या अग्रवाल, उपाध्यक्ष आरती अग्रवाल, महामंत्री प्रीति अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, दुर्गा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भूमि अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, मीडिया प्रभारी संचिता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, रितिका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।
