पिपरिया खाती में नवांकुर सखियों को पौधों का वितरण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
पिपरिया खाती में नवांकुर सखियों को पौधों का वितरण
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ का लिया संकल्प

छिंदवाड़ा, 17 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं चौरई विकासखंड समन्वयक सुश्री अफ़सा खान की उपस्थिति में विकासखंड चौरई की ग्राम पंचायत पिपरिया खाती में हरियाली अमावस्या के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर सखियों को पौधे वितरित कर प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का वितरण किया गया। इनमें आम, अमरूद, इमली, जामुन, तुलसी, नींबू एवं आंवला के पौधे प्रमुख रहे। उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।

वरिष्ठ समाजसेवी श्री मेघराज रघुवंशी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। विकासखंड समन्वयक सुश्री अफ़सा खान ने नवांकुर सखियों से अपील की कि वे लगाए गए पौधों की उसी तरह देखभाल करें, जैसे एक मां अपने बच्चों की करती है।

कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि पेड़-पौधे स्वच्छ वायु, वर्षा, फल, औषधि और स्वस्थ वातावरण का आधार हैं। इसलिए पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल भी जरूरी है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण

ग्राम पंचायत परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों एवं बच्चों से आह्वान किया गया कि वे पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें, ताकि आज लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत वृक्ष बन सके।

कार्यक्रम में सरपंच, सचिव, परामर्शदाता श्री अकील अहमद, श्री मनीष तिवारी, श्री गेहरसिंग, नवांकुर संस्था से श्री रामदयाल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से श्रीमती सीमा रघुवंशी एवं श्री वीरेंद्र सिंह रघुवंशी सहित ग्राम पटेल, नवांकुर सखियां एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default