छिंदवाड़ा शासकीय ग्रीन आईटीआई छिंदवाड़ा में गत दिवस महिला प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा ग्रीन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संस्था परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री शुभम निमजे, उप प्राचार्य श्री सी.बी. उईके, प्रशिक्षण अधीक्षक एवं समस्त महिला प्रशिक्षण अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण भी आवश्यक है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं संस्था के स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
