मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्रमाउंट आबू में आयोजित माइंड बॉडी मेडिसिन संगोष्ठी में शामिल होने का दिया आमंत्रण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र

माउंट आबू में आयोजित माइंड बॉडी मेडिसिन संगोष्ठी में शामिल होने का दिया आमंत्रण
भोपाल/छिन्दवाड़ा । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आशीर्वाद स्वरूप एक स्लोगन कार्ड भेंट किया। कार्ड पर संदेश अंकित था— “आप समर्थ संकल्पों के माध्यम से व्यर्थ के विषयों को समाप्त करने वाली श्रेष्ठ आत्मा हैं।”

ब्रह्मकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारी संस्था के मुख्यालय में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाली ‘माइंड बॉडी मेडिसिन’ संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

यह संगोष्ठी ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default