अब 11 सितंबर को सुसरई में आयोजित होगा शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम
छिन्दवाड़ा/ मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रोस्टर जारी किया गया है।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 05 सितंबर 2026 को जिले के विकासखंड छिन्दवाड़ा के ग्राम सुसरई में जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। अब कार्यक्रम की तिथि में पुनः संशोधन करते हुए इसे 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के लिए निर्धारित स्थल एवं नोडल अधिकारी पूर्व में जारी आदेश के अनुसार यथावत रहेंगे।
