छिन्दवाड़ा/ भारत सरकार के केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके 05 सितंबर 2026 को जिला बैतूल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जिला छिंदवाड़ा के विकासखंड चौरई पहुंचेंगे।
राज्य मंत्री श्री उइके दोपहर 1 बजे अन्नपूर्णा लॉन, बायपास रोड चौरई में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 138वीं जयंती एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
समारोह के बाद राज्य मंत्री श्री उइके दोपहर 2 बजे विकासखंड चौरई से जिला बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे।
