लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त आज होगी अंतरित1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये, आगर मालवा से मुख्यमंत्री करेंगे राशि का अंतरण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त आज होगी अंतरित

1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये, आगर मालवा से मुख्यमंत्री करेंगे राशि का अंतरण

भोपाल/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 9 लाख 22 हजार 450 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे अंतरित की जाएगी।

सितंबर की किस्त के साथ योजना की शुरुआत से अब तक महिलाओं के खातों में नियमित मासिक सहायता के रूप में अंतरित राशि 65,395.99 करोड़ रुपये हो जाएगी।

अब 1,500 रुपये प्रतिमाह मिल रही सहायता

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। उस समय पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे। अक्टूबर 2023 में राशि बढ़ाकर 1,250 रुपये और नवंबर 2025 से इसे बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से प्रतिमाह 900 रुपये प्राप्त करने वाली पात्र महिलाओं के लिए भी योजना के प्रावधान के अनुसार अंतर की राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

जून 2023 से अगस्त 2026 तक योजना के तहत 39 नियमित मासिक किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। सितंबर की किस्त 40वीं नियमित किस्त होगी। इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन के अवसर पर अगस्त 2023, 2024, 2025 और 2026 में पात्र महिलाओं को 250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई।

आगर मालवा में विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगर मालवा में 225.95 करोड़ रुपये की लागत के 33 विकास कार्यों का भूमि-पूजन तथा 28.14 करोड़ रुपये के 17 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। योजना के माध्यम से जून 2023 से अगस्त 2026 तक 63,560.90 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में अंतरित किए जा चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default