वार्ड क्रमांक-47 के रिक्त पार्षद पद के उप निर्वाचन (पूर्वार्ध्द) 2026 के सफल संचालन के लिये नोडल, सहायक नोडल और अन्य सहयोगी अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
वार्ड क्रमांक-47 के रिक्त पार्षद पद के उप निर्वाचन (पूर्वार्ध्द) 2026 के सफल संचालन के लिये नोडल, सहायक नोडल और अन्य सहयोगी अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व
छिन्दवाड़ा/ म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री हरेंद्र नारायन द्वारा म.प्र. नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये जिले के नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-47 के रिक्त पार्षद पद के उप निर्वाचन (पूर्वार्ध्द) 2026 के सफल संचालन के लिये और निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों को समयावधि में संपन्न कराने के लिये नोडल अधिकारियों, सहायक नोडल अधिकारियों और अन्य सहयोगी अधिकारियों/कर्मचारियों की नियुक्ति कर विभिन्न दायित्व सौंपे गये हैं। उन्होंने नियुक्त सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार रिक्त पद के उप निर्वाचन (पूर्वार्ध्द) 2026 का कार्य समय सीमा में पूर्ण करें। इस संबंध में अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों की प्रत्येक समय सीमा की बैठक में समीक्षा की जायेगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री नारायन द्वारा कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें संभाग क्रमांक-1 छिंदवाड़ा व शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राध्यापक डॉ.पी.एन.सनेसर को नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के उप निर्वाचन में ईव्हीएम का उपयोग होने की स्थिति में ईव्हीएम प्रबंधन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुर्रीकला के प्राचार्य श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर व पॉलिटेक्निक कॉलेज खिरसाडोह के व्याख्याता श्री इंद्रकुमार सिंह एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांगीवाड़ा के प्राचार्य श्री धीरेन्द्र दुबे को ईव्हीएम मशीनों के त्रुटि रहित रेण्डमाईजेशन संबंधी सम्पूर्ण कार्य, उप संचालक कृषि श्री मोरिश नाथ, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री राहुल कुमार रावत और अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री धीरज ठाकुर एवं सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (संबंधित नगरीय निकाय) को मेन पावर प्रबंधन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राध्यापक डॉ.पी.एन.सनेसर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुर्रीकला के प्राचार्य श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांगीवाडा के प्राचार्य श्री धीरेन्द्र दुबे को प्रशिक्षण प्रबंधन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.इड़पाचे और सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा) को मतदान/मतगणना सामग्री एवं मतपेटी प्रबंधन, पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी छिंदवाड़ा को कानून व्यवस्था, जिला कोषालय अधिकारी छिंदवाड़ा श्री रविशंकर राणा एवं सहायक कोषालय अधिकारी श्री आशीष तिवारी को मतपत्र मुद्रण प्रबंधन एवं मतदान के बाद ईव्हीएम/महत्वपूर्ण सामग्री सुरक्षा का प्रबंधन, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस श्री अतुल शर्मा को कम्प्यूटरीकरण और आईटी प्रबंधन, अतिरिक्त कलेक्टर छिंदवाड़ा और सहायक नोडल अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण छिंदवाड़ा को शिकायत निवारण प्रबंधन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास छिंदवाड़ा को कम्यूनिकेशन प्लान एवं कंट्रोल रूम प्रबंधन, नोडल अधिकारी, जिला पेंशन अधिकारी छिंदवाड़ा को एवं सहायक कोषालय अधिकारी छिंदवाड़ा श्री आशीष तिवारी को मानदेय वितरण एवं प्रबंधन, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा) को मतगणना कार्य प्रबंधन, कोषालय अधिकारी छिंदवाड़ा श्री रविशंकर राणा व सहायक कोषालय अधिकारी छिंदवाड़ा श्री आशीष तिवारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नगरपालिका छिंदवाड़ा को निर्वाचन व्यय निगरानी के लिये, जिला आबकारी अधिकारी छिंदवाड़ा एवं श्रम अधिकारी छिंदवाड़ा को प्रेक्षक व्यवस्था प्रबंधन हेतु, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी छिंदवाड़ा को प्रचार-प्रसार के लिये अनुमतियां जारी करने का दायित्व सौंपते हुये नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default