दोपहिया वाहन से शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार57 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

दोपहिया वाहन से शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

57 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त

छिंदवाड़ा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त छिंदवाड़ा क्रमांक-2 द्वारा मुखबिर की सूचना पर नरसिंहपुर-नागपुर बायपास रिंग रोड पर कार्रवाई की गई।

दबिश के दौरान आबकारी टीम ने बिना नंबर प्लेट की टीवीएस राइडर दोपहिया वाहन तथा दो जूट के बोरों में प्लास्टिक की पन्नियों में भरी 57 लीटर हाथ भट्ठी महुआ निर्मित शराब बरामद की। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 47 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल छिंदवाड़ा भेज दिया गया।

कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी नरेंद्र नागेश, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीचंद, आरक्षक राजकुमार एवं सोनाली की भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default