विकासखंड चौरई में ‘माटी गणेश- सिद्ध गणेश’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

विकासखंड चौरई में ‘माटी गणेश- सिद्ध गणेश’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक आफसा अंजुम की उपस्थिति में विकासखंड चौरई में ‘माटी गणेश- सिद्ध गणेश’ अभियान के अंतर्गत मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधियों एवं सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर मूर्तिकार सतीश कहार एवं अमित यादव ने मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की प्रक्रिया समझाई और प्रतिमा बनाकर उसका प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया। उपस्थित प्रतिभागियों ने भी प्रतिमा निर्माण की विधि सीखी।

विकासखंड समन्वयक आफसा अंजुम ने ‘माटी गणेश- सिद्ध गणेश’ अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं के उपयोग को बढ़ावा देने से पर्यावरण एवं जल प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी प्रतिमाओं के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में संजीव पाण्डेय, मनीष तिवारी, गहर सिंह मेहदोले, संदीप शर्मा, संगीता पाण्डेय, अकील अहमद, कुबेर वर्मा सहित नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default