जिले में अब तक 723.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
छिंदवाड़ा। जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 723.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 914.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 13 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में जिले में 8.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान छिंदवाड़ा तहसील में 2 मिमी, मोहखेड़ में 24.6, तामिया में 3, अमरवाड़ा में 23.2, चौरई में 1, हर्रई में 4.2, बिछुआ में 13.6, परासिया में 2.2 तथा चांद में 23.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
एक जून से 13 सितंबर तक तहसीलवार वर्षा की स्थिति में छिंदवाड़ा में 411 मिमी, मोहखेड़ में 524.5, तामिया में 965.2, अमरवाड़ा में 689.6, चौरई में 711.8, हर्रई में 1030.8, बिछुआ में 602.5, परासिया में 511.8, जुन्नारदेव में 740.6, चांद में 771.3 तथा उमरेठ में 879.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
इस प्रकार जिले में अब तक सबसे अधिक 1030.8 मिमी वर्षा हर्रई तहसील में और सबसे कम 411 मिमी वर्षा छिंदवाड़ा तहसील में दर्ज की गई है।
