मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईकहा- भगवान श्रीकृष्ण का जीवन संघर्ष, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

कहा- भगवान श्रीकृष्ण का जीवन संघर्ष, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है

भोपाल/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अनेक कष्टों और संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी अपने कर्तव्य से विमुख होकर जीवन नहीं जिया। उनका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के भीषण युद्ध के बीच कर्मयोग का संदेश देते हुए बताया कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, मनुष्य को बुद्धि और धैर्य के साथ अपने कर्तव्य का पालन करते हुए कर्म और धर्म के मार्ग पर अडिग रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में दिखाई दे रहे उमंग और उत्साह पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default