जनपद पंचायत सभागार मोहखेड़ में ‘माटी गणेश- सिद्ध गणेश’ कार्यशाला आयोजितसमाज कार्य के छात्रों ने मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का लिया प्रशिक्षण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

जनपद पंचायत सभागार मोहखेड़ में ‘माटी गणेश- सिद्ध गणेश’ कार्यशाला आयोजित

समाज कार्य के छात्रों ने मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का लिया प्रशिक्षण

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए ‘माटी गणेश- सिद्ध गणेश’ अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत सभागार मोहखेड़ में किया गया। कार्यशाला में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यशाला का आयोजन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक भवानी प्रसाद कुमरे की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान अभियान को प्रायोगिक ग्रामों तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया।

मूर्ति कलाकार अनिल पाठक ने प्रतिभागियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की विभिन्न विधियों की जानकारी दी और प्रतिमा बनाकर उसका प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

विकासखंड समन्वयक भवानी प्रसाद कुमरे ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिट्टी की प्रतिमाएं पर्यावरण अनुकूल होती हैं और इनके विसर्जन से जलस्रोतों में प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है।

पर्यावरण मित्र कैलाश सोनेवार ने कहा कि पीओपी एवं रासायनिक रंगों से बनी मूर्तियों से जलीय जीवों और जैवविविधता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने जलस्रोतों एवं जलीय जैवविविधता के संरक्षण के लिए मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। साथ ही राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता में सहभागिता के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया।

सेक्टर क्रमांक-1 की नवांकुर संस्था वसुंधरा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रोशन बिसेन ने ‘माटी गणेश- सिद्ध गणेश’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। परामर्शदाता आरती माटे एवं मदन चौधरी ने उन्मुखीकरण सत्र में प्रायोगिक ग्रामों में गतिविधियों के संचालन तथा विद्यार्थी एप पर गतिविधियों को अपलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

कार्यशाला में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default