सेवा संकल्प अभियान से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे कार्यकर्ता : विवेक बंटी साहू

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सेवा संकल्प अभियान से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे कार्यकर्ता : विवेक बंटी साहू

छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सुशासन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें, उसकी आवश्यकताओं को समझें और जरूरतमंदों की सेवा में सहभागी बनें। यह बात सांसद विवेक बंटी साहू ने भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा में आयोजित मासिक बैठकों एवं सेवा संकल्प अभियान की कार्यशालाओं को संबोधित करते हुए कही।

सांसद साहू ने कहा कि सेवा भाजपा कार्यकर्ता का संस्कार और दायित्व है। कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर सेवा कार्यों को व्यापक रूप दें तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार करें। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों से कार्यकर्ताओं का समाज के साथ जुड़ाव मजबूत होता है। अभियान के दौरान जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक पहुंचकर सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जाए।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और पूरी सक्रियता के साथ अभियान के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने का आह्वान किया। सांसद ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जिले में व्यापक जनसेवा अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाए।

संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा

भाजपा जिला कार्यालय छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा में आयोजित मासिक बैठकों में पिछले माह की संगठनात्मक गतिविधियों, अभियानों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

छिंदवाड़ा में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं पांढुर्णा में जिला संगठन प्रभारी आशाराम भारती ने मंडलवार संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि भाजपा संगठन की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता संगठन के कार्यक्रमों को औपचारिकता न मानकर जनसेवा के संकल्प के रूप में लेकर कार्य करें। वहीं आशाराम भारती ने बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, निरंतर जनसंपर्क एवं सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

छिंदवाड़ा की बैठक में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्योति डेहरिया एवं पूर्व विधायक रमेश दुबे उपस्थित रहे।

पांढुर्णा की बैठक में जिला संगठन प्रभारी आशाराम भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू परमार, वैशाली महाले, नगरपालिका पांढुर्णा अध्यक्ष संदीप घाटोडे, नगरपालिका मोहगांव अध्यक्ष संदीप घाटोडे, सौंसर जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय भुते एवं प्रदेश प्रवक्ता अजय डवले सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठकों एवं कार्यशालाओं में जिला टोली, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default