जिला अधिवक्ता संघ छिंदवाड़ा की पहल, हास्य-व्यंग्य, कविता और संगीत से सजेगा कार्यक्रम
*मनेश साहू संपादक एवं मीडिया संगठन जिला अध्यक्ष छिन्दवाड़ा 9407073701...🖋️*
सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा। जिला अधिवक्ता संघ, छिंदवाड़ा द्वारा अधिवक्ताओं के व्यस्त न्यायिक कार्यों के बीच मानसिक तनाव को कम करने तथा आपसी सौहार्द एवं सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘लाफ्टर क्लब’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हास्य, व्यंग्य, चुटकुले, कविता, गीत एवं संगीत से भरपूर यह कार्यक्रम अधिवक्ता साथियों के लिए मनोरंजन और आपसी मेल-जोल का अवसर प्रदान करेगा।
*कार्यक्रम का आयोजन 12 सितंबर 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक जिला अधिवक्ता संघ कक्ष, जिला न्यायालय परिसर, छिंदवाड़ा में किया जाएगा*
लाफ्टर क्लब में अधिवक्ता साथी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हास्य-व्यंग्य, चुटकुले, कविता, गीत एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियां दे सकेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक अधिवक्ता साथी कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सी.एम. मुदगल अथवा जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी के किसी भी सदस्य के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। प्रस्तुतियां नाम दर्ज होने के क्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से हास्य-व्यंग्य एवं चुटकुलों को प्राथमिकता दी जाएगी।कार्यक्रम के समापन के पश्चात अधिवक्ता साथियों के लिए चाय एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्री नंदकिशोर साहू ने सभी सम्मानित अधिवक्ता साथियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों की व्यस्तता और जिम्मेदारियों के बीच इस तरह के रचनात्मक एवं मनोरंजक कार्यक्रम अधिवक्ताओं को तनावमुक्त वातावरण देने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।
