सीएमसीएलडीपी कक्षाओं का शुभारंभ, विद्यार्थियों को बांटी किताबें
माटी गणेश निर्माण कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बिछुआ। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बिछुआ के तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम की परिचयात्मक जानकारी विद्यार्थियों को दी गई तथा सभी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देश एवं विकासखंड समन्वयक श्री दीपक गेडाम के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान समाजसेवी श्री अयोध्याप्रसाद सोनी, श्री राजेंद्र प्रसाद यादव एवं ब्लॉक समन्वयक ने विद्यार्थियों को सामुदायिक नेतृत्व क्षमता और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
माटी गणेश निर्माण का दिया प्रशिक्षण
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से माटी गणेश एवं सिद्ध गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों को प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण एवं विसर्जन करने से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने “घर-घर गणेश, हर घर गणेश, विराजे माटी गणेश” का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण अनुकूल गणेश उत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में परामर्शदाता श्री योगेश बोपचे, श्री लक्ष्मीधर माहोरे, श्री विशाल बघेले, श्रीमती सुमन सोमकुवर सहित एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया।
