Top News

पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में माटी गणेश–सिद्ध गणेश मूर्ति निर्माण कार्यशाला संपन्नसामाजिक कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी माटी गणेश

पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में माटी गणेश–सिद्ध गणेश मूर्ति निर्माण कार्यशाला संपन्न
सामाजिक कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी माटी गणेश

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड छिंदवाड़ा के तत्वावधान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर माटी गणेश–सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए माटी गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ पारंपरिक माटीकला एवं मूर्तिकला को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यशाला में शिल्पकार एवं प्रशिक्षक श्री विजय मालवीय ने प्रतिभागियों को स्थानीय एवं पवित्र माटी तथा शुद्ध जल से पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा बनाने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ओर से प्रशिक्षक श्री विजय मालवीय का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, श्री श्यामल राव, श्रीमती लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह एवं श्री आशीष साहू सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

गांव-गांव पहुंचेंगे माटी गणेश के मास्टर ट्रेनर

जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने कहा कि माटी गणेश अभियान पर्यावरण एवं जल संरक्षण का सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंचाने की अभिनव पहल है। अभियान के माध्यम से प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं रासायनिक पदार्थों से निर्मित प्रतिमाओं के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को कम करने तथा प्राकृतिक माटी से गणेश प्रतिमा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जन अभियान परिषद के जिलेभर में सक्रिय नेटवर्क से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं को माटी गणेश के मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये मास्टर ट्रेनर गांवों एवं नगरों में पहुंचकर लोगों को घर की पवित्र माटी और शुद्ध जल से पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ पारंपरिक कला एवं स्थानीय हुनर को भी बढ़ावा मिलेगा।

माटीकला से रोजगार के अवसरों पर जोर

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त समाजसेवी श्री विनोद तिवारी ने माटी शिल्प के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने माटीकला में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को इसके व्यापक उपयोग के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला में ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल स्वच्छता, पारंपरिक माटीकला और स्वरोजगार का संदेश दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने