कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायन ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
छिंदवाड़ा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरेंद्र नारायन ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। यह वेयरहाउस पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास ईएलसी चौक, नागपुर रोड, छिंदवाड़ा में स्थित है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपैट के रख-रखाव संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर.के. मेहरा सहित जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।।