खनिज विभाग की समीक्षा बैठक संपन्नकलेक्टर हरेंद्र नारायन ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के दिए निर्देश

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
खनिज विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के दिए निर्देश

छिंदवाड़ा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में खनिज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में खनिज गतिविधियों एवं राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने खनिज राजस्व में वृद्धि के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित उत्खनन पट्टों का गहन निरीक्षण करने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा।

उन्होंने अवैध उत्खनन एवं खनिज परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए नियमित जांच एवं निगरानी बढ़ाने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में खनिज विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default