ग्राम कपरवाड़ी में माटी गणेश–सिद्ध गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में “माटी गणेश–सिद्ध गणेश, हर घर गणेश” अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था अनमोल सृजन बहुउद्देशीय शिक्षा एवं समाज उत्थान समिति द्वारा विकासखंड छिंदवाड़ा के सेक्टर क्रमांक-1 स्थित ग्राम कपरवाड़ी में माटी गणेश–सिद्ध गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम ग्राम कपरवाड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में हुआ। मूर्ति निर्माण कलाकार रजत गढ़वाल की उपस्थिति में शुद्ध मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष दिलीप बिसकोले, रश्मि भारती, मंजू चंद्रवंशी एवं मीणा बंदेवार उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था अनमोल सृजन बहुउद्देशीय शिक्षा एवं समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष ललित कुमार साहू सहित वैष्णवी पहाड़े, गरिमा यादव, भूमिका, खुशी बंदेवार एवं एमएसडब्ल्यू छात्रा किरण भट्टी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों को उपहार वितरित किए गए। इसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।
