डीजे की अनुमति से लेकर पंडाल व विसर्जन व्यवस्था तक दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मनेश साहु संपादक...9407073701..🤝9131733420
सच की आंखें न्यूज़ अंबाडा। आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर अंबाडा चौकी प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में चौकी प्रभारी चेतन मर्सकोले ने जनप्रतिनिधियों, गणेश पंडाल समितियों के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों से उत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।बैठक में पालाचौरई, गुड़ी, अंबाडा, जमकुंडा और नजरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं गणेश पंडाल समितियों के सदस्य मौजूद रहे।चौकी प्रभारी ने समितियों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए एसडीएम कार्यालय से नियमानुसार अनुमति लेना आवश्यक है। साथ ही पंडालों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों तथा गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।बारिश के मौसम को देखते हुए पंडालों में विद्युत सुरक्षा, मजबूत व्यवस्था एवं विसर्जन स्थल पर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस ने गणेश उत्सव के दौरान शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने सभी समितियों से शासन के नियमों का पालन करते हुए गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
