Top News

बोहरा समाज शांतिप्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्त समाज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


बोहरा समाज शांतिप्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्त समाज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से मुख्यमंत्री ने की भेंट, दीपावली की शुभकामनाओं का हुआ आदान-प्रदान

छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से सौजन्य भेंट की। इस दौरान धर्मगुरु ने मुख्यमंत्री को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का अभिनंदन किया तथा उपस्थित बोहरा समाज के लोगों को दीपावली की बधाई दी।

भेंट के दौरान प्रदेश में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी सिंहस्थ-2028 के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों से संवाद भी किया।

देश के विकास में बोहरा समाज का महत्वपूर्ण योगदान

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बोहरा समाज शांतिप्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्त समाज है। देश के विकास में इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और भविष्य में भी यह योगदान निरंतर जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सर्वधर्म सद्भाव की भावना में विश्वास रखने वाला देश है। यहां सभी धर्मों और समाजों को साथ लेकर चलने की परंपरा रही है। आपसी सद्भाव, सहयोग और सामाजिक समरसता ही देश की एकता एवं विकास का आधार है।


Post a Comment

और नया पुराने