Top News

सड़क हादसे में चाचा-भतीजी की मौत

सड़क हादसे में चाचा-भतीजी की मौत
**सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा।** मरकाहांडी के पास सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चाचा और उनकी 10 वर्षीय भतीजी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सिवनी निवासी राकेश धुर्वे अपनी भतीजी पलक के साथ बाइक से छिंदवाड़ा जा रहे थे। दोनों एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने निकले थे।

इसी दौरान मरकाहांडी के पास उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। दुर्घटना में राकेश धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पलक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

और नया पुराने