नागलवाडी उमरेठ तहसील के अंतर्गत मांडई माल स्कूल मे पुलिस विभाग के द्वारा स्कूलों में सभी छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी जा रही है जिससे कोई दुर्घटना ना हो सके आज कन्हरगांव पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश सनोडिया ने कन्हरगांव पटपड़ा सहित मांडई माल हाई स्कूल के छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी से अवगत कराया और अपने माता पिता को भी यातायात संबंधित जानकारी देने के लिए भी कहा गया कोई भी छात्र-छात्राएं या उनके अभिभावक बगैर हेलमेट के गाड़ी ना चलाएं सड़क क्रॉस करते समय देख कर ही साइड लें इस तरह तमाम नियमों का पालन करते हुए कन्हरगांव चौकी प्रभारी प्रकाश सनोडिया ने स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात संबंधित कई जानकारी से अवगत कराया गया एवं छात्र-छात्राओं ने भी संकल्प लिया कि हम अपने माता-पिता को यातायात संबंधित जानकारी से अवगत कराएंगे और बिना हेलमेट की गाड़ी नहीं चलाएं जिससे कोई बड़ी दुर्घटना ना हो
Tags
उमरेठ
